Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- किसान यूनियन का तहसील पर धरना-प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, बड़े आंदोलन की चेतावनी

कन्नौज- किसान यूनियन का तहसील पर धरना-प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, बड़े आंदोलन की चेतावनी


कन्नौज।
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के पदाधिकारियों और समर्थकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में भ्रष्टाचार पर रोक, सिंचाई व्यवस्था में सुधार और पेयजल समस्याओं का समाधान शामिल है। किसानों का आरोप है कि खतौनी के लिए निर्धारित 15 रुपये के बजाय 20 रुपये वसूले जा रहे हैं, जिसे तत्काल बंद कराया जाना चाहिए।

किसानों ने यह भी मांग की कि अंक निर्धारण में हो रही त्रुटियों को सुधारा जाए तथा तिलसरा, सरसई और उमर्दा रजवाहा की सफाई कराई जाए, ताकि सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। उनका कहना है कि पानी की कमी के कारण फसलें प्रभावित हो रही हैं।

इसके अलावा, किसानों ने पेयजल योजना के तहत बनी पानी की टंकियों को शीघ्र चालू कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में सर्वे कार्य चल रहा है, वहां किसानों को खतौनी प्राप्त करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किसान यूनियन ने आलू का समर्थन मूल्य घोषित करने और इसके निर्यात को बढ़ावा देने की भी मांग की। प्रदर्शन के बाद किसानों ने एसडीएम राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *