Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बारामूला में Landslide का कहर, घरों से बाहर निकाले लोग…दहशत का माहौल

बारामूला में Landslide का कहर, घरों से बाहर निकाले लोग…दहशत का माहौल


बारामूला : बारामूला में भूस्खलन से लोगों में डर और सहम का माहौल देखा गया। दरअसल, आज सुबह लगभग 4 बजे बारामूला के ओल्ड टाउन स्थित शाह हमदान कॉलोनी में भूस्खलन की घटना सामने आई, जिसमें कई रिहायशी मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, एहतियातन सभी लोगों को तुरंत अपने घरों से निकालकर नजदीकी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में बना सुरक्षात्मक बांध वर्ष 1976 में तैयार किया गया था, जिसके बाद से अब तक उसकी कोई मरम्मत या रखरखाव नहीं किया गया। उनका कहना है कि बांध की जर्जर हालत ही इस भूस्खलन का मुख्य कारण बनी है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और आर एंड बी (R&B) विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए बांध की मरम्मत कार्य जल्द से जल्द शुरू करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इस बीच, बारामूला से हाजीबल को जोड़ने वाली लगभग 15 किलोमीटर लंबी सड़क, जिस पर भारी यातायात रहता है, को एहतियातन स्थानीय लोगों द्वारा बंद कर दिया गया है। इसके चलते आम यात्रियों, मरीजों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने और प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू करने की अपील की है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *