Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती में ‘मिशन शक्ति’ के तहत संगोष्ठी आयोजित, स्वास्थ्य को बताया सर्वांगीण विकास का आधार

श्रावस्ती में ‘मिशन शक्ति’ के तहत संगोष्ठी आयोजित, स्वास्थ्य को बताया सर्वांगीण विकास का आधार


श्रावस्ती। शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार ‘मिशन शक्ति’ पंचम चरण के द्वितीय भाग के अंतर्गत बुधवार को महामाया राजकीय महाविद्यालय में ‘सर्वांगीण विकास में स्वास्थ्य की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य ही सर्वांगीण विकास की नींव है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के अनुरूप संतुलित खान-पान अपनाने और नियमित दिनचर्या का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. आशुतोष मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ. उपेन्द्र कुमार सोनी और डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

संगोष्ठी में 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

About One India 24 Live

Check Also

प्रयागराज पुलिस ने नकली नोटों का रैकेट पकड़ा, 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। सरायइनायत पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *