Breaking News
Home / BREAKING NEWS / जबलपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर अशांति फैलाने की साजिश! स्कूल के पास फेंके गौवंश के अवशेष

जबलपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर अशांति फैलाने की साजिश! स्कूल के पास फेंके गौवंश के अवशेष


जबलपुर : जबलपुर जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत कटंगा क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कटंगा टीवी टावर के पास स्थित लिटिल वर्ल्ड स्कूल के सामने गोवंश के अंग के कुछ अवशेष मिले, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

खबर फैलते ही मौके पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए और जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। हनुमान जन्मोत्सव से पहले क्षेत्र में ऐसी स्थिति में हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर कैंट सीएसपी और थाना प्रभारी भी पहुंच गए। जिसके बाद अंग अवशेषों को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में लेते हुए जांच के लिए भेजा है।

पूरे मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के प्रांत सह गौ रक्षक प्रमुख संजय तिवारी का कहना है कि हनुमान जन्मोत्सव है और ऐसी घटना का घटित होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसकी जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए और साजिशकर्ताओं की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।

About One India 24 Live

Check Also

रूस में पहली बार पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन का इस्तेमाल, मेडिकल साइंस में बड़ी उपलब्धि

🔊 पोस्ट को सुनें रूस में पहली बार पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन का इस्तेमाल, मेडिकल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *