Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखनऊ में ज्वेलर के 3 मंजिला मकान में भीषण आग, बेटी ने दूसरी मंजिल से कूदकर बचाई जान

लखनऊ में ज्वेलर के 3 मंजिला मकान में भीषण आग, बेटी ने दूसरी मंजिल से कूदकर बचाई जान


लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में गुरुवार तड़के एक ज्वेलर के तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त घर में परिवार के 6 लोग सो रहे थे।

जैसे ही आग किचन से कमरों की ओर फैली, घर के लोग जाग गए और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान ज्वेलर की 22 वर्षीय बेटी ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और एक मासूम बच्ची समेत परिवार के 5 लोगों को सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं मकान धू-धूकर जलता रहा।

यह हादसा सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा स्थित पार्थ रिपब्लिक अपार्टमेंट के पास सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

About One India 24 Live

Check Also

रूस में पहली बार पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन का इस्तेमाल, मेडिकल साइंस में बड़ी उपलब्धि

🔊 पोस्ट को सुनें रूस में पहली बार पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन का इस्तेमाल, मेडिकल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *