Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, हवन पूजन और पाठ के साथ समापन

गोण्डा में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, हवन पूजन और पाठ के साथ समापन


गोण्डा शहर में गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आवास विकास कॉलोनी कच्चे बाबा आश्रम में प्रथम वर्ष हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुबह 7:00 बजे सुंदरकांड का पाठ हुआ, उसके बाद बालाजी सरकार का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। दोपहर 1:00 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले कन्याओं को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में राजेन्द्र जायसवाल, सनी जायसवाल, अशोक सिंह, सदन लाल, ओमी सिंधी, ओ पी तिवारी, चित्रार्थ तिवारी, सुजीत शर्मा और प्रार्थना सिंधी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

उधर, रानी बाजार पुरानी गल्ला मंडी में श्री बालाजी सेवक परिवार द्वारा रामायण पाठ का समापन हुआ और हवन पूजन के साथ पूर्णाहुति की गई। इस दौरान अमित सोमानी, राधाकृष्ण सोमानी, दिवाकर सोमानी, रोहित सोमानी, प्रवीण सिंघल, श्याम गोयल, श्याम पटवा, रंजीत पटवा, विष्णु मौर्य, आदित्य अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शिवम नेवटिया, संदीप कसौधन, लक्ष्मी सोमानी, सारिका सोमानी, भावना सोमानी और सीमा सोमानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में ज्वेलर के 3 मंजिला मकान में भीषण आग, बेटी ने दूसरी मंजिल से कूदकर बचाई जान

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में गुरुवार तड़के एक ज्वेलर के तीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *