लखीमपुर खीरी में बेसिक शिक्षा विभाग और इंडियन बैंक के बीच हुए अहम समझौते से जिले के शिक्षक-शिक्षिकाओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। इस समझौते के तहत अब शिक्षकों को सैलरी अकाउंट के साथ कई विशेष बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
समझौते के अनुसार शिक्षकों को 2.5 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा और 10 लाख रुपये का जीवन बीमा निःशुल्क मिलेगा। इसके अलावा एक महीने के वेतन के बराबर ओवरड्राफ्ट सुविधा, लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड और परिवार सहित कई अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
मिड डे मील (MDM) चेक भुगतान को लेकर भी खास व्यवस्था की गई है। अब हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच शिक्षकों को बैंक में लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। इंडियन बैंक द्वारा इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, साथ ही अन्य शाखाओं से भुगतान का विकल्प भी दिया जाएगा।
इस पहल से शिक्षकों की बैंकिंग प्रक्रिया आसान होगी और उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar