Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मिशन शक्ति अभियान 5.0: बहराइच में बहू-बेटी सम्मेलन व जागरूकता कार्यक्रमों से महिलाओं को किया गया सशक्त

मिशन शक्ति अभियान 5.0: बहराइच में बहू-बेटी सम्मेलन व जागरूकता कार्यक्रमों से महिलाओं को किया गया सशक्त


संवाददाता: गुड़िया पाठक

स्थान: बहराइच

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद बहराइच में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, उनके अधिकारों तथा सुरक्षा उपायों के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीमों ने उन्हें विभिन्न सहायता सेवाओं, सरकारी योजनाओं एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया।

कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की पहचान एवं उनसे बचाव के उपायों पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा) एवं 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया, ताकि वे इनका लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें। मानव तस्करी एवं बाल तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति भी जागरूक करते हुए बताया गया कि इनसे कैसे सतर्क और सुरक्षित रहा जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को आत्मरक्षा के सरल एवं प्रभावी उपायों का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे किसी भी विषम परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *