कर्नेलगंज (गोंडा)। समाज के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बृज किशोर बारी ने आभार व्यक्त करते हुए इसे सेवा का पवित्र अवसर बताया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.के. रावत (बाबू जी) एवं प्रदेश अध्यक्ष अनूप जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

बृज किशोर बारी ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज को संगठित कर उन्नति की दिशा में कार्य करेंगे।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समाज बंधुओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उनके इस संदेश से समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

अंत में उन्होंने “जय बारी समाज” का उद्घोष करते हुए सभी के सहयोग और समर्थन की अपील की।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar