Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- बस परिचालक की मौत, परिजनों में कोहराम

कन्नौज- बस परिचालक की मौत, परिजनों में कोहराम


RIPORT- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज।
प्राइवेट बस पर परिचालक के रूप में कार्यरत एक 30 वर्षीय युवक की सीने में दर्द के बाद उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक उन्नाव जिले के निवासी प्रशांत कुमार एक प्राइवेट बस पर परिचालक के रूप में कार्यरत थे। प्रशांत कन्नौज में अपने एक साथी कुलदीप के साथ किराए के मकान में एक साथ रहते थे।
रविवार को प्रशांत के सीने में तेज दर्द होने के कारण हालत बिगड़ी तो उनके साथी कुलदीप ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर युवक को तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान प्रशांत की मौत हो गई।


मामले की जानकारी मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी आशीष कुमार को दी गई। जिसके बाद मामले में मृतक के साथी कुलदीप से जानकारी करने के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई तो परिजनों में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की, और मृतक के शव को लेकर अपने गृह जनपद के लिए रवाना हो गए।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-महिला अस्पताल में एच.पी.वी. टीकाकरण का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- जनपद में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के करकमलों द्वारा जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *