Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज – सपाइयों ने मनाई महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज की जयंती

कन्नौज – सपाइयों ने मनाई महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज की जयंती


RIPORT- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
समाजवादी पार्टी कार्यालय में सृष्टि के रचनाकार महर्षि कश्यप ऋषि जी व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषाद राज गुहा की जयंती।
कार्यक्रम जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में एवं श्री दिनेश बाथम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया कार्यक्रम।

महिर्षी कश्यप महाराज जी और निषाद राज गुहा जी महाराज के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ सपा नेता सीबू तिवारी ने अपने विचार रखते हुए कहां की सप्त ऋषियों में सबसे उत्तम महर्षि कश्यप ऋषि जी और भगवान श्रीराम के परम भक्त निषादराज गुहा जी को आज हम सभी लोग उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें याद करते हैं।

सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन और नितिन यादव ने कहा कि हम सब कश्यप समाज के व्यवहार विभूतियों के साथ समाजवादी साथी खड़े हुए हैं हम सब उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं और श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया।

समाजवादी पार्टी ने हमेशा कश्यप समाज को बढ़-चढ़ कर सम्मान दिया है हमारे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री माननीय अखिलेश यादव जी ने अभी घोषणा की थी कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो सभी समाज के महापुरुषों की मूर्तियों को गोमती रिवर फ्रंट के पार्क में स्थापित किया जाएगा और सभी को बराबरी का सम्मान दिया जायेगा।

कार्यक्रम मे उपस्थित लोग जिन्होंने अपने वक्तव्य रखें और सपा नेता कल्लू पांडेय,जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव, मुकुट सिंह यादव,राकेश कटियार,सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल, वरिष्ठ सपा नेता विवेक पाल,नेम सिंह यादव, कमलेश कटियार, आनंद बाबू यादव, फहीम खान,अवधेश राठौर, सुधीर कश्यप, बृजलाल बाथम जी आदि नेताओं ने अपने विचार रखकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तुल्ली मिश्रा,अनूप बाजपेई,चंदन अग्निहोत्री अग्निहोत्री,ब्रजभान सिंह,बीपी सिंह बघेल,आदि लोग उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

रामगढ़ में सांसद करणभूषण सिंह का जनसंपर्क दौरा, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं

🔊 पोस्ट को सुनें Gonda। कैसरगंज से सांसद Karan Bhushan Singh ने अपने क्षेत्र भ्रमण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *