Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती में आंधी-तूफान से दीवार गिरी, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल

श्रावस्ती में आंधी-तूफान से दीवार गिरी, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल


इकौना/श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र अंतर्गत राजगढ़ गुलहरिया गांव में शनिवार रात आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार गिरने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय राजकुमारी पशुओं को पानी पिलाने जा रही थीं, तभी अचानक तेज हवा के कारण दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद परिजनों ने तुरंत निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, तेज आंधी-तूफान के कारण इलाके में कई जगह नुकसान हुआ है। फिलहाल महिला का इलाज बहराइच में जारी है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-महिला अस्पताल में एच.पी.वी. टीकाकरण का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- जनपद में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के करकमलों द्वारा जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *