Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज – ध्वज पूजन के पश्चात निकली भव्य एवं दिव्य यात्रा

कन्नौज – ध्वज पूजन के पश्चात निकली भव्य एवं दिव्य यात्रा


Riport Avanish Chandra Tiwari

कन्नौज
जनपद के मानीमऊ ऋषिनगर स्थित आनंदेश्वर धाम आश्रम में सोमवार को धार्मिक आस्था और सनातन जागरूकता को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज पूजन के साथ हुई, जिसके पश्चात पूरे जनपद में भव्य एवं दिव्य आनंद जनजागरण यात्रा निकाली गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के प्रसिद्ध संत महंत राजू दास मौजूद रहे, जो हनुमानगढ़ी मंदिर से जुड़े हुए हैं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में संत मधु राम शरण, शिव शक्ति अखाड़ा के मनोज नन्द उर्फ गोल्डन बाबा, संत अरुण पुरी बाल योगी तथा पनकी वाले बाबा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।ध्वज पूजन के बाद श्रद्धालुओं और संतों की मौजूदगी में निजी वाहनों के माध्यम से पूरे जनपद में आनंद जनजागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरे शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर संतों और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर अतिथियों और संतों का स्वागत किया गया। यात्रा मार्ग पर “जय श्रीराम” और “सनातन धर्म की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर मुख्य अतिथि महंत राजू दास ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म केवल एक धर्म नहीं बल्कि भारत की संस्कृति और परंपरा की पहचान है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को जागरूक करने और सनातन मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।महंत राजू दास ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *