Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अपर आयुक्त मीनू राणा ने महिला जनसुनवाई में 11 महिलाओं की समस्याएं सुनी, त्वरित समाधान के निर्देश दिए

अपर आयुक्त मीनू राणा ने महिला जनसुनवाई में 11 महिलाओं की समस्याएं सुनी, त्वरित समाधान के निर्देश दिए


Gonda। देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर आयोजित ‘माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ महिला जनसुनवाई में अपर आयुक्त Meenu Rana ने 11 महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में महिलाओं ने भूमि विवाद, पारिवारिक उत्पीड़न, वरासत और पुलिस कार्रवाई में लापरवाही जैसी शिकायतें दर्ज कराईं। अपर आयुक्त ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। कुछ मामलों में तत्काल निस्तारण के आदेश दिए गए, जबकि अन्य मामलों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

मुख्य मामले:

वरासत का विवाद: ग्राम परेड सरकार की वन्दना देवी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु के बाद भी भूमि की वरासत दर्ज नहीं हुई। हल्का लेखपाल ने ऑनलाइन आवेदन को त्रुटिपूर्ण बताकर निरस्त कर दिया। प्रशासन से उन्होंने न्याय और वरासत दर्ज कराने की गुहार लगाई।
जमीन पर अवैध कब्जा और मारपीट: कटरा बाजार निवासी नेहा तिवारी ने अपनी खरीदी गई जमीन पर अवैध कब्जा और मारपीट का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि 27 नवंबर 2025 को कुछ लोगों ने हथियार और लाठी-डंडा लेकर जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट की। उन्होंने मंडलायुक्त से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।

अपर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

About One India 24 Live

Check Also

UPNEWS-बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसान बेहाल, गेहूँ और अन्य फसलें बर्बाद

🔊 पोस्ट को सुनें Kannauj। अचानक हुई तेज बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने कन्नौज के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *