Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती में ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिला जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, आर्थिक स्वावलंबन पर जोर

श्रावस्ती में ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिला जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, आर्थिक स्वावलंबन पर जोर


श्रावस्ती में शासन और उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महामाया राजकीय महाविद्यालय में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त ने की। संगोष्ठी का विषय ‘आर्थिक स्वावलंबन’ रखा गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि स्वरुचि के अनुसार दक्षता और कौशल का विकास कर व्यक्ति आर्थिक रूप से सशक्त बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने हुनर को पहचानकर उसे आगे बढ़ाने की सलाह दी।

कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. आशुतोष मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. उपेन्द्र कुमार सोनी और डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और आर्थिक स्वावलंबन से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

About One India 24 Live

Check Also

MPNEWS- धामनोद में कांग्रेस का ज्ञापन, गेहूं खरीदी शुरू करने और 2700 रुपये समर्थन मूल्य की मांग

🔊 पोस्ट को सुनें मध्य प्रदेश के धामनोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *