महराजगंज में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की महिलाकर्मी के पति ने मासूम बेटा-बेटी की हत्या करके आत्महत्या कर ली। दोनों बच्चों को खिड़की से रस्सी के सहारे लटकाया। फिर छत के कुंडे से फंदा लगाकर खुद सुसाइड कर लिया। मौत से पहले पति ने कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा- हमारी मौत का कारण मेरी पत्नी और उसका आशिक सोनू गौतम है। मेरे साथ रहते हुए भी सोनू से बात करती है। बच्चों को अपने से दूर नहीं कर सकता हूं। वारदात रविवार सुबह 7 बजे की है। जब पति ने बच्चों की हत्या की तो बच्चों की चीख निकली। ये सुनकर नीचे की फ्लोर में रहने वाले किराएदार को शक हुआ। उन्होंने आवाज लगाई तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। वह ऊपर देखने आए। दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। फिर उन्होंने महिला जवान को फोन किया। वह उस वक्त ड्यूटी पर थी।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar