Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- नशे की हालत में डंफर चालक, मुख्य सड़क पर लगा जाम

कन्नौज- नशे की हालत में डंफर चालक, मुख्य सड़क पर लगा जाम


* मामला कन्नौज जिले के तिर्वा नगर के तिर्वा ठठिया चौराहे का।

रिपोर-अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज।
नशे की हालत में डंफर लेकर पहुंचे चालक द्वारा वाहन को बीच सड़क पर खड़ा कार देने से जाम की स्थित पैदा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस का भी इस दौरान डंफर हटवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बताते चलें कि, मामला गुरुवार की सायं तिर्वा नगर के मुख्य तिर्वा ठठिया चौराहा तिर्वाखास का है।
यहां एक डंफर जिस पर ईंट लदी ही थी, तिर्वा नगर में ठठिया तिर्वा तिराहे पर पहुंचने के बाद चालक द्वारा वाहन को सड़क पर ही खड़ा कर दिया गया।
मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा होने से यातायात व्यवस्था अवरुद्ध हो गई। मामले की जानकारी जब यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस को हुई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। डंफर पर मौजूद चालक से जब नीचे उतरने को पुलिस ने कहा तो वह नीचे नहीं उतरा।
कई बार कहने पर भी जब चालक नीचे नहीं उतरा तो पुलिस द्वारा सख्ती की गई। चालक को नीचे उतारा गया तो पता चला कि वह नशे की हालत में था।
आखिर नशे में धुत्त चालक को नीचे उतारकर जहां पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया, वहीं डंफर को हाइड्रा की मदद से खिंचवाकर कोतवाली भिजवाया।
जांच पड़ताल में पता चला कि, डंफर पर आगे की ओर नंबर प्लेट भी नहीं थी, जब कि पीछे की ओर नंबर प्लेट छिपी हुई दिखी।
यातायात प्रभारी रवी शंकर त्रिपाठी ने मामले में कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज करने के अलावा चालक को कोतवाली भिजवा दिया था।

About One India 24 Live

Check Also

सीतापुर में सनसनी: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लैब टेक्नीशियन को मारी गोली, मौके पर मौत

🔊 पोस्ट को सुनें सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *