Breaking News
Home / BREAKING NEWS / इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, जलते नोट मामले के बाद उठाया कदम

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, जलते नोट मामले के बाद उठाया कदम


इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया है। उनके इस्तीफे के पीछे उस मामले को अहम माना जा रहा है, जिसमें दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रहते समय उनके सरकारी आवास के एक स्टोर से जलते हुए नोट मिलने की घटना सामने आई थी।

इस मामले के उजागर होने के बाद जस्टिस वर्मा पर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें दिल्ली से इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरित कर दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार, जांच प्रक्रिया अभी जारी है और इसी बीच उनके इस्तीफे ने न्यायिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, इस्तीफे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।

फिलहाल, इस पूरे प्रकरण को लेकर न्यायपालिका और प्रशासनिक स्तर पर नजर बनी हुई है।

About One India 24 Live

Check Also

सीतापुर में सनसनी: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लैब टेक्नीशियन को मारी गोली, मौके पर मौत

🔊 पोस्ट को सुनें सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *