Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखीमपुर खीरी में 5.34 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजना शुरू, सात गांवों को मिलेगा लाभ

लखीमपुर खीरी में 5.34 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजना शुरू, सात गांवों को मिलेगा लाभ


लखीमपुर खीरी- जिले में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने के लिए विधायक रोमी साहनी ने 5.34 करोड़ रुपये की बाढ़ सुरक्षा परियोजना का शुभारम्भ किया। इस योजना के तहत कचनारा, मटेहिया, दौलतापुर, बोझवा, मझौरा, जमुनहा और ढकिया गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए कार्य शुरू कराया गया है।

इसके साथ ही शारदा नदी के किनारे रेलवे लाइन और सड़क की सुरक्षा के लिए भी विशेष कार्य किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में आवागमन और बुनियादी ढांचे को सुरक्षित रखा जा सके।

इस मौके पर विधायक रोमी साहनी ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और समयबद्ध तरीके से परियोजना को पूरा कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य मानकों के अनुरूप हों और आम जनता को इसका पूरा लाभ मिले।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा — अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, गोंडा में 22.15 लाख मतदाता दर्ज

🔊 पोस्ट को सुनें गोंडा में अंतिम मतदाता सूची जारी, 22.15 लाख मतदाता पंजीकृत निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *