Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखीमपुर खीरी में जुआ गिरोह का भंडाफोड़, नेपाल तक फैला नेटवर्क; 6 आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी में जुआ गिरोह का भंडाफोड़, नेपाल तक फैला नेटवर्क; 6 आरोपी गिरफ्तार


लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगीला नगर क्षेत्र में अवैध तमंचों के साथ जुआ खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 4 लाख 91 हजार रुपये नकद, दो पिस्टल और चार तमंचे बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह न सिर्फ स्थानीय स्तर पर जुआ संचालित करता था, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल में भी जाकर जुआ खिलाने का काम करता था।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

यूपी में अंतिम मतदाता सूची जारी: 13.39 करोड़ वोटर्स, 166 दिन चले विशेष पुनरीक्षण अभियान में 84 लाख की बढ़ोतरी

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *