Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज – ओवरलोड गाड़ी पर होगी चालकों पर सख्त कार्रवाई- सीओ

कन्नौज – ओवरलोड गाड़ी पर होगी चालकों पर सख्त कार्रवाई- सीओ


* जनपद कन्नौज में चेक किए गए ओवरलोड वाहन

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार, खनन अधिकारी एवं स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों की जांच की गई।
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान संबंधित वाहन चालकों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक भी किया गया एवं निर्धारित मानकों का पालन करने हेतु सख्त हिदायत भी चालकों को दी गई।
क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

लखीमपुर खीरी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

🔊 पोस्ट को सुनें लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *