Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखीमपुर खीरी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार


लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त अभियान में स्वाट और सर्विलांस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दर्जनों तमंचे बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना खमरिया-ईसानगर क्षेत्र में यह अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही थी, जहां अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने छापेमारी कर पूरे मामले का खुलासा किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।

इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About One India 24 Live

Check Also

गोंडा में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

🔊 पोस्ट को सुनें गोंडा जिले की कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *