Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-अंबेडकर की जयंती पर तहसील सभागार में विचार गोष्ठी सम्पन्न

कन्नौज-अंबेडकर की जयंती पर तहसील सभागार में विचार गोष्ठी सम्पन्न


रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
उपजिलाधिकारी कन्नौज सदर सुश्री वैशाली ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पुनीत अवसर पर सदर तहसील सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

सुश्री वैशाली ने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध एक सशक्त आधार तैयार किया। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाजU में समरसता और समानता को बढ़ावा दें।

इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा- मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोण्डा में महिला व बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 पोस्ट को सुनें 🗞️ गोण्डा से खबर: गोण्डा। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *