Breaking News
Home / BREAKING NEWS / यूपी के 9 साल: गोंडा में प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

यूपी के 9 साल: गोंडा में प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं


गोंडा, 21 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद गोंडा के सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी/प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, विधायक प्रेम नारायण पांडेय, प्रभात कुमार वर्मा, अजय कुमार सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीमारू राज्य से विकासशील राज्य तक की ऐतिहासिक यात्रा के 9 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा, “परिवर्तन नीति से नहीं, नेतृत्व से आता है; आज यूपी समस्या नहीं, समाधान का हिस्सा है।” उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू हुई सुशासन और विकास की यात्रा ने प्रदेश को देश के सामने एक मॉडल के रूप में स्थापित किया है।

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के चलते संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है और ₹4000 करोड़ से अधिक की माफिया संपत्ति जब्त की गई है। यूपी-112 का रिस्पांस टाइम घटकर 6 मिनट रह गया है, जिससे आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

आर्थिक विकास पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने बताया कि प्रदेश का GSDP वर्ष 2017 के ₹13 लाख करोड़ से बढ़कर लगभग ₹36 लाख करोड़ हो गया है। उत्तर प्रदेश अब देश की अर्थव्यवस्था में 9.1% का योगदान दे रहा है और 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के तहत 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन तथा 5.60 करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 3.12 करोड़ किसानों को ₹99 हजार करोड़ की धनराशि सीधे खाते में भेजी गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि युवाओं के लिए 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं तथा लगभग 49.86 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा अभियान के तहत बिना ब्याज और बिना गारंटी के ऋण देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश ‘एक्सप्रेसवे प्रदेश’ के रूप में तेजी से उभर रहा है। वर्ष 2017 में जहां केवल 2 एक्सप्रेसवे थे, वहीं अब उनकी संख्या 22 के करीब पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास को नई दिशा और गति दी है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी, आशीष त्रिपाठी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट: गोंडा ब्यूरो)

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *