🗞️ प्रतापगढ़ से खबर:
प्रतापगढ़। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर रामपुर खास में आयोजित कार्यक्रम में प्रमोद तिवारी ने कहा कि संविधान की मूल भावना को किसी भी सूरत में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ आराधना मिश्रा मोना भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नेताओं ने लोकतंत्र में हर व्यक्ति के वोट की समानता को संविधान की सबसे बड़ी ताकत बताया।
इस अवसर पर करीब 2 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डॉ. अम्बेडकर स्मृति उत्सव भवन का विधिवत शिलान्यास भी किया गया।
कार्यक्रम में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर.आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar