Breaking News
Home / BREAKING NEWS / UPNEWS: कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी ने कन्नौज पुलिस लाइन्स और थानों का किया निरीक्षण

UPNEWS: कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी ने कन्नौज पुलिस लाइन्स और थानों का किया निरीक्षण


कन्नौज,यूपी

हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र द्वारा जनपद कन्नौज का भ्रमण कर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

डीआईजी हरीश चन्दर ने विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक कन्नौज की उपस्थिति में पुलिस लाइन्स कन्नौज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली तथा आवासीय परिसर, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, भोजनालय, क्वार्टर गार्द, बैरक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इसके उपरांत डीआईजी ने थाना कोतवाली कन्नौज एवं थाना ठठिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेख, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क एवं जनसुनवाई रजिस्टर की गहन समीक्षा की गई। साथ ही अपराध नियंत्रण एवं लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आमजन से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *