Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में मिला युवक का शव, रखी मिली रायफल, मचा हड़कंप

कन्नौज में मिला युवक का शव, रखी मिली रायफल, मचा हड़कंप


* मामला कन्नौज जिले के शहर स्थित सरायमीरा चौकी के निकट का।

* मृतक की पहचान छिबरामऊ के विशुनगढ़ के गांव रंगरा निवासी विपिन पुत्र रामशरण के रूप में हुई।

कन्नौज से अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज सरायमीरा शहर के सरायमीरा चौकी के चंद कदम की दूरी पर जिलापंचायत कार्यालय के समीप एक दुकान की पटिया पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया,मौके पर कपड़े के कवर से ढकी एक रायफल और बैग भी मिला।
मामला सरायमीरा चौकी के निकट का है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को सुबह जब उधर लोगों का आवागमन हुआ तो उन्होंने देखा कि दुकान की पटिया पर एक युवक लेटा हुआ है लोगो ने सोचा युवक सोया हुआ है काफी समय हो जाने पर जब जब वह न उठा तो लोगों ने पास जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में था तभी पास पड़ोस के लोगों ने सरायमीरा पुलिस चौकी को सूचना दी ,मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक को उठाने का प्रयास किया तो देखा कि वह युवक मृत्य अवस्था में पड़ा है, सरायमीरा चौकी पुलिस ने उच्य अधिकारियों को उक्त मृत्य युवक की सूचना दी, घटनास्थल पर कोतवाली प्रभारी पहुंच कर जांच पड़ताल की तो उक्त युवक के पास एक कपड़े के कवर में रखी रायफल मिली और एक बैग मिला जिसमें दवाएं थी।
शव मिलने से शहर में हड़कंप मच गया वही पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाया गया।
पुलिस टीमों द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्र करने के अलावा शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी। मृत्य युवक के पास से एक मोबाइल भी जांच पड़ताल में मिला जिससे उसके रिश्तेदार साढूं आशीष दुबे निवासी ग्राम आंटी को सूचना दी गई व परिवारीजनो को सूचित किया गया ,मौके पर पहुंचे परिवारजनों ने छिबरामऊ के विशुनगढ़ के गांव रंगरा निवासी विपिन पुत्र रामशरण के रूप में पहचान हुई ।
परिवार के लोगों का कहना था कि उक्त युवक बिहार में गनमैनी की नौकरी करता था और दो दिन पहले वार्ता हुई थी उनकी तबीयत खराब थी और घर वापस आ रहे थे। परिवार के लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि मंगलवार को मेरी सुबह बात भी हुई थी उसके बाद नहीं हु उनका कहना था कि कन्नौज उतरे होंगे तबियत अधिक बिगड़ जाने की वजह से
घर नहीं पहुंच सके ,फिलहाल कुछ भी हो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल का सिलसिला जारी है।
वही पारिवारिक जनों का रोते रोते बुरा हाल था।उक्त मामले में पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा- मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोण्डा में महिला व बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 पोस्ट को सुनें 🗞️ गोण्डा से खबर: गोण्डा। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *