🗞️ गोण्डा से खबर:
गोण्डा। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार रजक के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित अमर शहीद राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिले के 25 शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए। प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, साइबर अपराध से बचाव, एंटी रोमियो अभियान, गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान लघु फिल्मों के माध्यम से जागरूकता फैलाने के साथ पम्पलेट भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने अभिभावकों और शिक्षकों को बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, एंटी रोमियो टीम और साइबर विशेषज्ञों ने भी सुरक्षा उपायों एवं कानूनों की जानकारी साझा की।
गोण्डा पुलिस ने आश्वासन दिया कि जनसुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar