Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अमेरिकी सेना का दावाः हम जीत की ओर…ईरान के मिसाइल अटैक 90% तक घटे, आज होगा हमलों का सबसे बड़ा दिन !

अमेरिकी सेना का दावाः हम जीत की ओर…ईरान के मिसाइल अटैक 90% तक घटे, आज होगा हमलों का सबसे बड़ा दिन !


अमेरिका ने संकेत दिया है कि ईरान के खिलाफ हमलों का सबसे तीव्र दिन अभी आ सकता है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार उनका मुख्य लक्ष्य ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को खत्म करना है। वहीं दावा किया गया कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले अब पहले की…

International Desk: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को लेकर अहम जानकारी दी है। अमेरिकी सैन्य अधिकारी Dan Caine ने कहा कि संयुक्त सैन्य बल लगातार ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के लिए अभियान चला रहे हैं। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने संकेत दिया है कि ईरान के खिलाफ हमलों का सबसे तीव्र दिन अभी आ सकता है। अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने कहा कि आज का दिन हमलों के लिहाज से सबसे ज्यादा तीव्र हो सकता है। अमेरिकी सैन्य अधिकारी Dan Caine ने अपने संबोधन की शुरुआत उन अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर की, जिनकी मौत ईरान के साथ जारी संघर्ष के दौरान हुई है।

अमेरिकी सेना के अनुसार इस अभियान के तीन मुख्य लक्ष्य तय किए गए हैं

ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को खत्म करना
ईरान की नौसैनिक ताकत को कमजोर करना
भविष्य में अमेरिका और उसके सहयोगियों पर हमले की क्षमता को रोकना

जनरल डैन केन ने कहा कि अभियान शुरू होने के बाद से ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में करीब 90 प्रतिशत की गिरावट आई है जिसका मतलब है हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं। उनके अनुसार अमेरिकी और सहयोगी बल लगातार ईरान के मिसाइल ठिकानों और समुद्री माइन बिछाने वाली क्षमताओं को निशाना बना रहे हैं। अमेरिकी सेना ने इस पूरे अभियान को कठिन और लगातार चलने वाला सैन्य अभियान बताया है। अधिकारियों का कहना है कि संयुक्त सैन्य बल लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और उन्हें अपने सैनिकों के प्रदर्शन पर गर्व है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *