Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- स्मार्ट मीटर के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं का फूटा गुस्सा, एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव…

कन्नौज- स्मार्ट मीटर के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं का फूटा गुस्सा, एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव…


RIPORT- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज में स्मार्ट बिजली मीटर की कथित खामियों को लेकर मुस्लिम समाज की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने बिजली पावर हाउस के निकट स्थित एक्सईएन (अधिशासी अभियंता) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिलों में कई गुना बढ़ोतरी हो गई है। उनका कहना था कि पहले जहां लगभग 1000 रुपये बिल आता था, वहीं अब वही बिल बढ़कर 3000 से 4000 रुपये तक पहुंच रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी शिकायत की कि समय पर रिचार्ज न होने पर बिजली तुरंत काट दी जाती है।

महिलाओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत करने पर उन्हें सही जवाब नहीं दिया जाता, बल्कि रिचार्ज कराने की बात कहकर फोन काट दिया जाता है। महंगाई के इस दौर में बढ़े हुए बिजली बिलों से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए, तो वे खुद ही मीटर हटाकर सीधे बिजली कनेक्शन जोड़ने को मजबूर होंगी।

हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़ी रहीं। करीब कई घंटों तक चले प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच कराने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

About One India 24 Live

Check Also

प्रतापगढ़: अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

🔊 पोस्ट को सुनें प्रतापगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट — डॉ. आर.आर. पाण्डेय प्रतापगढ़ में नशे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *