गोरखपुर- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर देखने को मिला…जहां पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने लोगों को रौंद दिया…फॉर्च्यूनर की टक्कर से MBBS छात्र की मौत हो गई…इतना ही नहीं शव ओवरब्रिज की रेलिंग में फंसा मिला…नशे में धुत प्रॉपर्टी डीलर ने रौंदा था…
जिस MBBS छात्र आकाश पांडेय की मौत हुई वो संतकबीरनगर निवासी था…इस मामले में पुलिस ने आरोपी गोल्डी निषाद को अरेस्ट किया है…इस मामले में हैरान करने वाली बात ये है कि गाड़ी पर 33 बार ओवरस्पीड का चालान हो चुका है.
अब हिट एंड रन का मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है…ताजा अपडेट के अनुसार, नशे में प्रॉपर्टी डीलर ने कई लोगों को रौंदा था. चपेट में आये उमेश शर्मा की भी मौत हो गई है.जानकारी के लिए बता दें कि टक्कर से उमेश शर्मा कोमा में चले गए थे…एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया…MBBS छात्र आकाश पांडेय के मौत बाद ये दूसरी मौत है…ये पूरी घटना शाहपुर क्षेत्र के चार फाटक ओवरब्रिज की घटना है…
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar