* फीस,ड्रेस व किताबें के संबंध में आभिभावकों द्वारा शि जीवीकायतें उचित हैं- डीएम
* विद्यालय सुरक्षा हेतु उच्च गुणवत्ता सीसीटीवी, फायर सिस्टम की अनिवार्यता- एसपी
* बगैर फिटनेस के मिले स्कूल वाहन, होगी कड़ी कार्यवाही- आरटीओ
•गाइड, संदर्भ पुस्तकें खरीदने हेतु दबाव न बनाया जाए- बीएसए
रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में विद्यालयों में शुल्क, ड्रेस एवं पाठ्यपुस्तकों के निर्धारण संबंधी बैठक में कहा कि विद्यालय समाज में अच्छे कार्यों से पहचाने जाते हैं, अतः अभिभावकों द्वारा बढ़ती फीस, ड्रेस व पुस्तकों के संबंध में उठाई जा रही शिकायतें उचित नहीं हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों के आसपास पान-मसाला, गुटखा की दुकानें न हों तथा किसी छात्र को पुस्तकें, जूते, मोजे व यूनिफॉर्म किसी विशेष दुकान से खरीदने हेतु बाध्य न किया जाए।
पाँच निरंतर शैक्षणिक वर्षों से पूर्व विद्यालय पोशाक में परिवर्तन न किया जाए, औचित्य एवं आवश्यकता होने पर जिला/मण्डलीय शुल्क नियामक समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। समस्त स्व वित्त पोषित विद्यालय उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2018 में प्रावधानित व्यवस्था धारा 4 की उप धारा (1) एवं 2 के अधीन अपनी शुल्क संरचना अवधारित करना होगा। मान्यता प्राप्त कक्षाओं के अतिरिक्त संचालन व बिना मान्यता विद्यालय चलाना निषिद्ध है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने विद्यालय सुरक्षा हेतु उच्च गुणवत्ता सीसीटीवी, फायर सिस्टम की अनिवार्यता तथा छात्राओं से जुड़े मामलों की त्वरित सूचना पुलिस को देने पर बल दिया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुश्री इज्या तिवारी ने UPISVM .COM पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग, शपथ-पत्र अपलोडिंग तथा 24 मानकों के अनुरूप स्कूली वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित करने को कहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद,उ.प्र. के कॉपीराइटाधीन पाठ्यपुस्तकों की पाइरेसी, डुप्लीकेसी रोकते हुए सत्र 2026-27 में केवल एनसीईआरटी, परिषद पुस्तकों से पठन-पाठन कराया जाए, गाइड, संदर्भ पुस्तकें खरीदने हेतु दबाव न बनाया जाए, अधिकृत विक्रेताओं द्वारा पुस्तक विक्रय शिविर, पुस्तक मेला लगाए जाएं।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar