Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखीमपुर,खीरी;-अंबेडकर प्रतिमा खंडित होने के बाद बवाल, 32 आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर,खीरी;-अंबेडकर प्रतिमा खंडित होने के बाद बवाल, 32 आरोपी गिरफ्तार


लखीमपुर,खीरी;-

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज क्षेत्र के मोतीपुर गांव में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के बाद भड़के बवाल में पुलिस ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। ताजा कार्रवाई में 13 और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में 74 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हिंसा के दौरान एसडीएम, तहसीलदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कई आरोपियों के घरों पर ताले लटके मिले हैं, जबकि कुछ लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की अवांछनीय स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज-स्कूल के निकट पान-मसाला की दुकानें मिलने पर होगी दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्यवाही – डीएम

🔊 पोस्ट को सुनें * फीस,ड्रेस व किताबें के संबंध में आभिभावकों द्वारा शि जीवीकायतें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *