Breaking News
Home / BREAKING NEWS / उन्नाव: गांव में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

उन्नाव: गांव में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी


उन्नाव

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

बताया जा रहा है कि मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज-स्कूल के निकट पान-मसाला की दुकानें मिलने पर होगी दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्यवाही – डीएम

🔊 पोस्ट को सुनें * फीस,ड्रेस व किताबें के संबंध में आभिभावकों द्वारा शि जीवीकायतें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *