Breaking News
Home / BREAKING NEWS / National Law University की मांग को लेकर जम्मू में प्रदर्शन तेज, कई छात्र डिटेन

National Law University की मांग को लेकर जम्मू में प्रदर्शन तेज, कई छात्र डिटेन


जम्मू : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार को जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग है कि प्रस्तावित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बड़गाम के साथ-साथ जम्मू में भी स्थापित की जाए। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने हाल ही में घोषणा की थी कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बड़गाम में खोली जाएगी। इसके बाद से जम्मू में विभिन्न छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने जम्मू विश्वविद्यालय से तवी पुल तक मार्च निकाला, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में कुछ छात्र जम्मू सिविल सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को वहां से हटाया और कुछ को एहतियातन डिटेन कर लिया।

प्रदर्शन में युवा राजपूत सभा के प्रधान भी शामिल रहे। उनका कहना है कि जम्मू के छात्रों के हितों को नजरअंदाज किया जा रहा है और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए जम्मू में भी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना जरूरी है।

PunjabKesari

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *