वाराणसी।
Varanasi–Lucknow National Highway 31 पर फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सुरही स्थित लाइनेक्स हॉस्पिटल के सामने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हो गया।
हादसे में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दंपत्ति अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे सहित घायल हो गए। घायलों की पहचान शुभम कुमार (30) पुत्र गिरीश, उनकी पत्नी अंतिमा (27) निवासी गजापुर, बड़ागांव के रूप में हुई है। बच्चे को भी हल्की चोटें आई हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं कार में सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
सड़क के सामने स्थित लाइनेक्स हॉस्पिटल के चिकित्सा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना मिलते ही केसरिया भारत के प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह, ग्राम प्रधान रविंद्र नाथ यादव, बीडीओ पिंडरा एवं बीडीओ जलालपुर मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना।
फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar