Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गुरुकुल में 11 वर्षीय छात्र की हत्या, संचालक और सहयोगी गिरफ्तार

गुरुकुल में 11 वर्षीय छात्र की हत्या, संचालक और सहयोगी गिरफ्तार


लखनऊ/कानपुर। राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गुरुकुल में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र दिव्यांश द्विवेदी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने गुरुकुल संचालक सौरभ मिश्रा और उसकी सहयोगी हर्षिता सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दिव्यांश गुरुकुल में पढ़ाई कर रहा था। आरोप है कि नियमों का पालन न करने पर संचालक ने उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया। पूछताछ में सामने आया है कि बच्चे को थप्पड़, लात-घूंसे, बेल्ट और डंडे से पीटा गया। इसी दौरान दीवार पर पटकने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने अपनी सहयोगी को बुलाकर गुरुकुल में लगे CCTV कैमरे तुड़वा दिए और बच्चे के शव को 22 अप्रैल को कानपुर में उसके घर के पास फेंक दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की जांच जारी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ: क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में बोले CM योगी – “यूपी में 18% कृषि विकास दर, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य”

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *