Breaking News
Home / BREAKING NEWS / औरैया में सियासी घमासान तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष का सपा-कांग्रेस पर निशाना

औरैया में सियासी घमासान तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष का सपा-कांग्रेस पर निशाना


औरैया। जनपद की राजनीति में बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल प्रशासन पर दबाव बनाने और सरकार की छवि धूमिल करने की राजनीति कर रहे हैं।

सर्वेश कठेरिया ने कहा कि सपा के जिला अध्यक्ष आए दिन प्रेस वार्ता कर अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हैं, जिससे प्रशासनिक माहौल प्रभावित होता है। उनके अनुसार यह सब राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है, जबकि जनता अब ऐसी रणनीतियों को समझ चुकी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के आधार पर काम कर रही है, जबकि विपक्ष भ्रम फैलाने में लगा है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतले दहन कर लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता सपा और कांग्रेस को प्रदेश से बाहर कर देगी। जनता विकास चाहती है, न कि परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति।

सर्वेश कठेरिया ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका इतिहास भय और गुंडई की राजनीति से जुड़ा रहा है, लेकिन अब प्रदेश की जनता ऐसी राजनीति को नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कानून का राज है, महिलाएं सुरक्षित हैं, गरीबों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और युवाओं के लिए अवसर बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि विपक्ष हताश होकर बयानबाजी कर रहा है।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज-डीएम ने गांव बहरीन फार्मर आईडी पंजीकरण कैंप का किया औचक निरीक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट- अवनीश चंद्र तिवारी कन्नौज डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *