Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- गौरव गंगा एक्सप्रेस-वे का ऐतिहासिक उद्घाटन

कन्नौज- गौरव गंगा एक्सप्रेस-वे का ऐतिहासिक उद्घाटन


* 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे राष्ट्र को समर्पित।

* कन्नौज से जुटेंगे 20 हजार लोग।

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज उत्तर प्रदेश

कन्नौज। उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 29 अप्रैल को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के गौरव ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ का भव्य उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा…

गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मल्लावां में उद्घाटन समारोह की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कन्नौज जनपद की तीनों विधानसभाओं के विधायकगण और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और जन-भागीदारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री असीम अरुण ने की ऑनलाइन बैठक…

प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कन्नौज सदर विधायक असीम अरुण ने शाम पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक की, उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

कन्नौज से 20 हजार की जनभागीदारी का लक्ष्य
मंत्री असीम अरुण ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे न केवल प्रदेश की कनेक्टिविटी को सुधारेगा, बल्कि कन्नौज के विकास को भी नई रफ्तार देगा।

मंत्री ने घोषणा की कि…

उद्घाटन समारोह के लिए कन्नौज जनपद से 20,000 लोगों के पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि आम जनमानस आसानी से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सके।

विकास का नया मार्ग….

गंगा एक्सप्रेस-वे के चालू होने से कन्नौज से मेरठ और प्रयागराज की दूरी कुछ घंटों में सिमट जाएगी। इससे स्थानीय इत्र व्यवसाय, किसानों और व्यापारियों के लिए प्रगति के नए द्वार खुलेंगे।
सदर विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने और प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।

About One India 24 Live

Check Also

केदारनाथ धाम में टोकन व्यवस्था लागू, गर्भगृह में प्रवेश अब होगा निर्धारित स्लॉट से

🔊 पोस्ट को सुनें केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *