इकौना (श्रावस्ती)। क्षेत्र के ग्राम बिदुहनी में एक 7 वर्षीय किशोरी को जहरीले सर्प ने डस लिया, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। समय रहते इलाज मिलने से बच्ची की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बिदुहनी निवासी श्रवण कुमार की 7 वर्षीय पुत्री कृतिका रविवार सुबह घर में चारपाई से उतरकर आंगन की ओर जा रही थी। इसी दौरान कमरे के गेट के पास बैठे एक जहरीले सर्प ने उसके बाएं पैर की उंगली में काट लिया।
कुछ देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद पिता उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार होने लगा।
चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, परिजनों को सावधानी बरतने और घर के आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar