Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा पुलिस की पहल: ‘Screen Time to Activity Time’ से युवाओं को सक्रिय जीवनशैली का संदेश

गोण्डा पुलिस की पहल: ‘Screen Time to Activity Time’ से युवाओं को सक्रिय जीवनशैली का संदेश


गोण्डा: गोण्डा में युवाओं को स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दवाच्याॅ द्वारा SCPM कॉलेज में “Screen Time to Activity Time” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ते मोबाइल और डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। संबोधन के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अधिक स्क्रीन टाइम के कारण आंखों की समस्या, नींद की कमी, तनाव और एकाग्रता में गिरावट जैसी दिक्कतें सामने आ रही हैं।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि वे अपने दैनिक जीवन में खेलकूद, योग, व्यायाम और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को शामिल करें। साथ ही डिजिटल उपकरणों का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार और सीमित समय तक करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में समय प्रबंधन के महत्व पर भी चर्चा की गई और विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया।

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं को सही दिशा देने वाला कदम बताया। अंत में विद्यार्थियों से स्वस्थ, अनुशासित और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज- तिर्वा क्रॉसिंग पर अव्यवस्था खत्म करने के निर्देश, 10 दिन में बनेगी कार्ययोजना

🔊 पोस्ट को सुनें कन्नौज: कन्नौज के तिर्वा क्रॉसिंग क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था को सुधारने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *