इकौना। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को इकौना नगर में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत नगर के प्रमुख मार्गों पर एसएसबी जवानों, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य रैली निकाली जाएगी।
रैली को श्रावस्ती के जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भारत-नेपाल के बीच आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक संबंध और एकता का संदेश देगी।
महोत्सव के दौरान भारत और नेपाल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आकर्षक कठपुतली कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
कार्यक्रम को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar