प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में 2025-26 बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नए प्रहरियों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली और अनुशासित कदमताल के साथ अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।

समारोह में ज्योति नारायन (अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन) और दीपक भूकर (पुलिस अधीक्षक) ने परेड की सलामी ली। पूरे कार्यक्रम की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रही।

कार्यक्रम का आयोजन एसपी दीपक भूकर और शिवसहाय अवस्थी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें प्रशिक्षु आईपीएस आफताब आलम, एएसपी प्रशान्त राज सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एडीजी ज्योति नारायन ने नवप्रशिक्षित आरक्षियों को राष्ट्र सेवा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

60244 भर्ती श्रृंखला के अंतर्गत शामिल इन नए ऊर्जावान प्रहरियों ने स्मार्ट पुलिसिंग और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया, जो भविष्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर.आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar