Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- राज्य मंत्री ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष का औचक निरीक्षण

कन्नौज- राज्य मंत्री ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष का औचक निरीक्षण


~कार्यालयों में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के निर्देश दिए

रिपोर्ट -अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज

उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण जी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नजारत, कंट्रोल रूम, स्थानीय निकाय अनुभाग, रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालय व्यवस्था तथा कार्यप्रणाली का सूक्ष्म परीक्षण किया।

मंत्री ने रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों के सुव्यवस्थित संरक्षण की सराहना की तथा पुस्तकालय की व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने समय से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की
प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी लगन, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे ।


निरीक्षण के दौरान जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, उनके संबंध में माननीय मंत्री जी ने निर्देशित किया कि सभी कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कार्यालयों में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किए जाने का सुझाव भी दिया। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने की कार्यवाही यथाशीघ्र करा दी जाएगी है।

उन्होंने कहा कि कहा कि कार्यालयों की सुदृढ़ व्यवस्था, अभिलेखों का समुचित संरक्षण एवं समयबद्ध उपस्थिति, सुशासन की आधारशिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र स्तर पर स्थापित समयपालन की व्यवस्था की तरह प्रदेश में भी इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय से कार्यालय संचालन होने पर अनुशासन मजबूत होगा और आम जनता व वादकारियों को बिना देरी अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि समयपालन से कन्नौज में बेहतर और व्यवस्थित प्रशासनिक व्यवस्था विकसित होगी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *