Breaking News
Home / BREAKING NEWS / चलती बाइक पर गिरा पीपल का पेड़, दो युवकों की मौत—अगले दिन थी शादी

चलती बाइक पर गिरा पीपल का पेड़, दो युवकों की मौत—अगले दिन थी शादी


गोण्डा: गोण्डा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर पिपरी गांव के पास चलती बाइक पर अचानक पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे बाइक सवार रिंकू और अमित उसकी चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह पीपल का पेड़ काफी पुराना और जर्जर था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसे हटाने के लिए कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हल्की हवा चलने के दौरान पेड़ बीच से टूटकर सड़क पर गिर पड़ा।

पेड़ के नीचे दबने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन भारी वजन के कारण वे सफल नहीं हो सके। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। कटर की मदद से पेड़ को हटाकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, क्योंकि मृतकों में से एक के छोटे भाई की अगले दिन शादी होनी थी।

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सड़क पर पेड़ गिरने से यह हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को सड़क से हटाकर आवागमन बहाल कर दिया गया है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा: ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ में 14 महिलाओं ने रखीं समस्याएं, 5 दिन में निस्तारण के निर्देश

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा स्थित देवीपाटन मंडल मुख्यालय में महिलाओं की समस्याओं के त्वरित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *