Breaking News
Home / BREAKING NEWS / “Zomato की तरह पंजाब में घर-घर मिल रहा नशा”, प्रताप सिंह बाजवा का मान सरकार पर बड़ा हमला

“Zomato की तरह पंजाब में घर-घर मिल रहा नशा”, प्रताप सिंह बाजवा का मान सरकार पर बड़ा हमला


पंजाब डेस्क: पंजाब में नशे की गंभीर स्थिति को लेकर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए प्रदेश में नशे की आसान उपलब्धता पर चिंता जताते हुए कहा कि आज पंजाब में नशा “Zomato के ऑर्डर” की तरह आसानी से मिल रहा है।

प्रातप सिंह बाजवा ने अमृतसर में घटी एक दुखद घटना का हवाला देते हुए बताया कि एक हेड कांस्टेबल ने नशे के कारण अपने बेटे को खो दिया। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर परिवार अपने नौजवान बेटों को दफना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भगवंत मान सरकार अपनी उपलब्धियों का जश्न मना रही है, जो पीड़ित परिवारों का घोर अपमान है।

सरकार की मुहिमों पर सवाल उठाते हुए बाजवा ने कहा कि ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ जैसे नारे केवल प्रचार और Photo-OP-Governance तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार अन्य असफल प्रशासन की तरह इनकार की स्थिति में है और जमीनी हकीकत को नजरअंदाज कर सिर्फ प्रचार को ही उपलब्धि मान रही है। बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें यह ड्रामेबाजी बंद करनी चाहिए और अपनी असफलता स्वीकार करते हुए पद छोड़ देना चाहिए। उनके अनुसार जब तक नशा इतनी आसानी से उपलब्ध है, तब तक सरकार के दावे केवल एक मिथक हैं।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *