गोंडा के आर्यनगर में स्वर्गीय श्री गंगा प्रसाद मिश्रा एडवोकेट की प्रथम पुण्यस्मृति के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय श्रीराम कथा के तृतीय दिवस में कथा व्यास स्वामी प्रणव पुरी जी महाराज द्वारा अत्यंत भावपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया गया।
कथा के दौरान मुख्य रूप से भगवान श्रीराम के भाई भरत जी के ननिहाल से अयोध्या आगमन तथा माता कैकेयी के साथ उनके मार्मिक संवाद का विस्तार से वर्णन किया गया। स्वामी प्रणव पुरी जी महाराज ने बताया कि भरत जी का चरित्र त्याग, प्रेम और धर्मनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव डॉ अनिल मिश्रा, जीएसटी एडिशनल कमिश्नर भूपेंद्र शुक्ला, आबकारी अधिकारी शिव कुमार शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे सहित कई अन्य विशिष्टजन शामिल रहे।
कार्यक्रम का आयोजन एपी मिश्रा द्वारा किया गया, जबकि संचालन आरपी मिश्रा ने किया। परिवार के सदस्यों और सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफल रहा।
कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी भक्त भावविभोर होकर कथा का रसपान करते नजर आए।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar