इकौना।
छत पर पतंग उड़ाते समय एक 6 वर्षीय किशोर संतुलन बिगड़ने से नीचे जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार जनपद बहराइच के थाना विशेशरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनुही निवासी लहरी यादव का 6 वर्षीय पुत्र नंदन बुधवार शाम अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। छत पर चहारदीवारी न होने के कारण पतंग उड़ाते समय वह पीछे की ओर खिसक गया और सीधे नीचे जमीन पर गिर पड़ा।

हादसे में किशोर के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल नंदन को निजी वाहन से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। चिकित्सकों द्वारा घायल किशोर का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar