Breaking News
Home / BREAKING NEWS / इकौना तहसील अधिवक्ता संघ ने मृतक अधिवक्ता श्याम किशोर पांडे की विधवा को 3.5 लाख रुपये वितरित किए

इकौना तहसील अधिवक्ता संघ ने मृतक अधिवक्ता श्याम किशोर पांडे की विधवा को 3.5 लाख रुपये वितरित किए


इकौना, श्रावस्ती

इकौना तहसील अधिवक्ता संघ ने मृतक अधिवक्ता श्याम किशोर पांडे की विधवा को 3.5 लाख रुपये वितरित किए

इकौना (श्रावस्ती), 31 जनवरी: तहसील अधिवक्ता संघ ने मृतक अधिवक्ता श्याम किशोर पांडे की दुर्घटना में इलाज के दौरान मृत्यु होने पर अधिवक्ता कल्याण कोष से उनकी विधवा श्रीमती माया देवी को 3.5 लाख रुपये दो किस्तों में वितरित किए। यह राशि बुधवार को उनके घर जाकर प्राप्त कराई गई।

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष उदराज पांडे ने बताया कि श्याम किशोर पांडे ग्राम गोंमदापुर में सड़क की पटरी पर खड़ी मारुति कार में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार ट्रामा सेंटर, लखनऊ में चल रहा था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार 19 जनवरी को किया गया था।

अधिवक्ता संघ की ओर से कुल 3.5 लाख रुपये दो किस्तों में विधिक उत्तराधिकारी श्रीमती माया देवी को प्रदान किए गए। महामंत्री राजेंद्र कुमार ने बताया कि 20 जनवरी को 50,000 रुपये और 28 जनवरी को तेरही संस्कार से पहले 3 लाख रुपये नगद उनके घर जाकर दिए गए।

इस मौके पर अधिवक्ता पाटेश्वरी मिश्रा, दूधनाथ यादव, तथा मृतक के परिवार से नंदकिशोर पांडे और राज किशोर पांडे भी उपस्थित रहे।

RIPORT: के.के. गुप्ता,श्रावस्ती

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *