Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा-जनपद में पोषण ट्रैकर, पुष्टाहार वितरण एवं सैम बच्चों की समीक्षा —लापरवाह परियोजनाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

गोण्डा-जनपद में पोषण ट्रैकर, पुष्टाहार वितरण एवं सैम बच्चों की समीक्षा —लापरवाह परियोजनाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश


जनपद में पोषण ट्रैकर, पुष्टाहार वितरण एवं सैम बच्चों की समीक्षा —लापरवाह परियोजनाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक में न्यूनतम प्रगति के कारण परियोजना कर्नलगंज, इटियाथोक तथा तरबगंज का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश-सीडीओ

परियोजना बभनजोत, इटियाथोक, रूपईडीह एवं तरबगंज को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश

गोण्डा-
जनपद में आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं की माह दिसम्बर,2025 की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पोषण ट्रैकर ऐप पर फीडिंग, लाभार्थियों का फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS), पुष्टाहार वितरण, सैम बच्चों की स्थिति, आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा में पाया गया कि कुल 2,61,635 लाभार्थियों के सापेक्ष 2,46,228 लाभार्थियों का फेस प्रमाणीकरण पूर्ण किया गया है, जो 94.11 प्रतिशत है। न्यूनतम प्रगति के कारण परियोजना कर्नलगंज, इटियाथोक एवं तरबगंज का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं तथा शेष लाभार्थियों का शीघ्र FRS पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

पुष्टाहार वितरण की समीक्षा में कुल 2,36,131 लाभार्थियों के सापेक्ष मात्र 1,60,038 लाभार्थियों को ही FRS के साथ वितरण पाया गया, जो 67.78 प्रतिशत है। परियोजना कर्नलगंज, हलधरमऊ एवं झंझरी की प्रगति अत्यंत कम पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। बिना FRS के पुष्टाहार वितरण पर संबंधित परियोजनाओं की जांच कर कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

कर्नलगंज परियोजना की समग्र प्रगति खराब पाए जाने पर वहां सीडीपीओ तैनात किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सैम बच्चों से संबंधित ई-कवच पोर्टल पर अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण डेटा फीडिंग पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी से एक सप्ताह के भीतर संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी), गोंडा में दिसम्बर,2025 के दौरान किसी भी सैम बच्चे को भर्ती न कराए जाने पर परियोजना बभनजोत, इटियाथोक, रूपईडीह एवं तरबगंज को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं तथा ड्यू लिस्ट के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श से बच्चों को भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का वजन एवं लम्बाई मापन पूर्ण न किए जाने पर संबंधित से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं हलधरमऊ में आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण की प्रगति खराब पाए जाने पर खण्ड विकास अधिकारी एवं सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मांगते हुए सुधार न होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति भी अपेक्षा के अनुरूप न पाए जाने पर एक सप्ताह में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। समस्याओं के समाधान हेतु रोस्टर अनुसार परियोजनाओं को जनपद स्तर पर बुलाकर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 01 फरवरी 2026 को परियोजना कर्नलगंज, कटरा बाजार एवं हलधरमऊ को बुलाया गया है।

साथ ही सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओं को प्रत्येक माह न्यूनतम 15-15 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण सुनिश्चित करने, माह नवम्बर एवं दिसम्बर 2025 की निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने तथा फरवरी 2026 से फोटोग्राफ सहित निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनहित से जुड़ी योजनाओं में शत-प्रतिशत पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *